ब्रेकिंग
RJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन दो हजार रूपये घूस लेने वाले हेडमास्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना, विजिलेंस कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार के सदर अनुमंडलों में अब 2 DCLR, 29 अफसरों का सदर सबडिवीजन-2 में हुई तैनाती; अंचल भी बांटा गया...पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, कोर्ट में सबूत पेश करने में फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिस'सम्राट चौधरी के खिलाफ बोलेंगे तो हमको जान से मरवा देगा', पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान RJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन दो हजार रूपये घूस लेने वाले हेडमास्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना, विजिलेंस कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार के सदर अनुमंडलों में अब 2 DCLR, 29 अफसरों का सदर सबडिवीजन-2 में हुई तैनाती; अंचल भी बांटा गया...पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, कोर्ट में सबूत पेश करने में फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिस'सम्राट चौधरी के खिलाफ बोलेंगे तो हमको जान से मरवा देगा', पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान

जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां

जहानाबाद के हुलासगंज में पुलिस और ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज ने छापेमारी कर नकली दवाओं का बड़ा गिरोह पकड़ा। भारी मात्रा में दवाएं और नकली रैपर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त अभियान में नकली दवाओं के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। छापेमारी में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की दवाएं, नकली रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।


जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी में भारी मात्रा में दवाएं, नामी कंपनियों के रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद हुआ है। जिसमें पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर और भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हुलासगंज में नकली दवाओं के अवैध कारोबार करने की सूचना पर छापेमारी की गई। जिसमे बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। 


छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों की दवाओं के नकली रैपर बदलकर उन्हें असली बताकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस एवं ब्रांच प्रोटक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अंजनी कुमार द्वारा  छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के दवाएं बरामद की गई है।


 छापेमारी हुलासगंज इंटर कॉलेज के बगल में कन्हैयागंज टोला के जीर्ण-शीर्ण मकान में की गई। बरामद दवाओं का  अनुमानित कीमत 21 लाख रुपए बताई गई है। ब्रांच प्रोटेक्शन प्राईवेट लिमिटेड के फिल्ड औफिसर अंजनी कुमार द्वारा हुलासगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें दो लोगों को आरोपित किया गया है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह सस्ती और संदिग्ध दवाओं को खरीदकर उन पर प्रसिद्ध कंपनियों के रैपर चढ़ा देता था और फिर उन्हें असली दवा बताकर मेडिकल दुकानों में सप्लाई करता था। इस अवैध कारोबार से जहां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, वहीं दवा बाजार में भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मकान मालिक  को हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है।