ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर हिंसक झड़प, फल्गु नदी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग; 7 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Bihar Crime News: जहानाबाद में बालू उठाव को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को...

बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर हिंसक झड़प, फल्गु नदी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग; 7 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित चैती पिपरा के पास फल्गु नदी में शनिवार को अवैध बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. देखते ही देखते दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें सात लोगों को गोली लग गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई.


जानकारी के अनुसार, बालू उठाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलने लगीं. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद फल्गु नदी के आसपास का इलाका पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.


फायरिंग की इस घटना में रामपुर गांव निवासी धीरज कुमार के सीने में गोली लगी है. वहीं चैती पिपरा गांव के सुधीर कुमार, दिनेश राम, विजय कुमार, अजय कुमार और रेशम भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा गिन्जी गांव निवासी विष्णु कुमार भी इस हिंसक घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.


घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल विष्णु कुमार और विजय कुमार को सुरक्षित बाहर निकालकर पहले घोसी अस्पताल पहुंचाया. बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया.


सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.


पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.