ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव

मामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: जहानाबाद में एक मामूली विवाद ने बेहद खौफनाक रूप ले लिया। खाना परोसने के दौरान हुए झगड़े के बाद देवर पर अपनी भाभी की हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर...

मामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद में मामूली विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी. घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव की है, जहां बुधवार सुबह खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय अंशु कुमारी की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले में आरोपी देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अंशु कुमारी के परिवार के अधिकांश सदस्य धान रोपने के लिए खेत गए हुए थे. घर पर अंशु और उसका देवर कुणाल कुमार मौजूद था. इसी दौरान कुणाल ने अपनी भाभी से खाना मांगा. अंशु खाना परोसने के लिए गई थीं.


बताया जा रहा है कि खाना परोसने के दौरान अंशु के हाथ में कुछ मिट्टी लगी हुई थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मामूली विवाद बढ़ गया और कुणाल गुस्से में आ गया.


आरोप है कि विवाद के दौरान कुणाल ने अंशु के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में अंशु गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


घटना के बाद आरोपी के फरार होने की बात सामने आई. वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने मामले की सूचना परसबिगहा थाना पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.


एक साल पहले हुई थी अंशु की शादी

मृतका अंशु कुमारी की शादी करीब एक साल पहले धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी. अंशु का मायका अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव में है. घटना की जानकारी मिलते ही मायके के लोगों को भी इसकी सूचना दी गई.


अचानक हुई इस वारदात के बाद अंशु के ससुराल और मायके के लोगों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे विवाद की परिस्थितियों समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.