ब्रेकिंग
बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

Bihar News: मोतिहारी में युवा जेडीयू नेता दिव्यांशु भारद्वाज ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। भारी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने उनके जनाधार को दर्शाया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: युवा जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिव्यांशु भारद्वाज ने आगामी विधानसभा चुनावी तैयारी के मद्देनजर मोतिहारी विधानसभा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। 


यह कार्यक्रम बापू प्रेक्षा गृह मोतिहारी में आयोजित किया गया। सैकड़ो वाहनों के साथ जुलूस आनंदपुरी बेलवनवा स्थित अपने आवास से निकल कर मोतिहारी स्टेशन रोड, जानपुल चौक, मेन रोड गांधी चौक, हॉस्पिटल चौक होते हुए राजा बाजार स्थित बाबू प्रेक्षा गृह पहुंचे। 


इस जनसंवाद कार्यक्रम में मोतिहारी विधानसभा के प्रत्येक गांवों और नगर निगम से 5000 से अधिक लोगों ने शिरकत किया। खराब मौसम के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में जनता का उपस्थिति दिव्यांशु भारद्वाज के प्रति जनता का अपार स्नेह और समर्थन को दर्शाता है जिसे उन्होंने जन सेवा के माध्यम से बनाया है। 


सभागार में उपस्थित अपार भीड़ ने दिव्यांशु भारद्वाज से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए मजबूती से अगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया और जनता के प्रति अपने सेवा और समर्थन को बरकरार रखने का प्रतिबद्धता दोहराई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता