ब्रेकिंग
Bihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारी

जनसंख्या नियंत्रण पर फैसला जरूरी, आरके सिन्हा बोले.. केंद्रीय विधेयक लाए सरकार

PATNA : देश में अभी जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा बहुत चर्चे में है. कई राज्य इसको लेकर कानून भी लाने वाली है. इसपर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके

जनसंख्या नियंत्रण पर फैसला जरूरी, आरके सिन्हा बोले.. केंद्रीय विधेयक लाए सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में अभी जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा बहुत चर्चे में है. कई राज्य इसको लेकर कानून भी लाने वाली है. इसपर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अभी जनसंख्या नियंत्रण पर चारों ओर बहुत बात चल रही है. उत्तर प्रदेश की सरकार तो एक विधेयक भी लाने जा रही है. बाकी राज्य सरकारों को भी ऐसा ही सोचना चाहिए.


आरके सिन्हा ने संसद में केन्द्रीय विधेयक लाने की बात कही. उन्होंने बताया कि एक जमाना था कि जब हम जितने मर्जी बच्चे पैदा करते थे. धरती पर साधन भी उपलब्ध थे. खाने पीने की दिक्कत नहीं थी, हवा-पानी की दिक्कत नहीं थी. मैं स्वयं चार भाई और चार बहन था. यानि हमारे माता-पिता ने आठ बच्चे पैदा किये. जब मेरा जमाना आया तो देश में हम दो हमारे दो का नारा लगा. कई लोगों ने इस नारे की कदर की, चिंता भी की. जैसे कि मेरा भी एक ही बेटा और एक ही बेटी है. लेकिन बहुतों ने इसकी चिंता तक नहीं की और वो क्रिकेट की टीम पैदा करने में लग गये. 


उन्होंने कहा कि यह सब बंद होना चाहिए और सख्ती से बंद होना चाहिए. अब जमाना यह आ गया है कि हम चीन की तरह दो पति पत्नी मिलकर एक ही बच्चा पैदा करें. बेटा-बेटी एक समान है. अगले पचास सालों तक तो कम से कम यही होना चाहिए, जब तक कि जनसंख्या घटने न लगे.  

टैग्स