ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

जमुई में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, रुझनिया में अवैध स्मारक ध्वस्त

Jamui के रुझनिया गांव में SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा बनाया गया अवैध स्मारक ध्वस्त किया गया। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बिहार न्यूज
SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI:  जमुई में नक्सलवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और चरकापत्थर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मंगलवार को ग्राम रुझनिया में नक्सलियों द्वारा अवैध रूप से बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई SSB की 16वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर तथा कंपनी कमांडर रोहित कुमार सिंह की निगरानी में की गई।


जानकारी के अनुसार, चरकापत्थर कैंप से लगभग 11 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण दिशा में स्थित पंचायत रजौन के रुझनिया गांव में नक्सलियों ने इस स्मारक का निर्माण दहशत फैलाने और अपने प्रभाव को कायम रखने के उद्देश्य से किया था। संयुक्त टीम ने मजिस्ट्रेट मोहम्मद तारिक अनवर की उपस्थिति में इस अवैध ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।


इस अभियान में SSB और चरकापत्थर थाना की टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार और कंपनी कमांडर रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बिना किसी अप्रिय घटना के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर सीधा असर पड़ता है और क्षेत्र में शांति बहाल करने में मदद मिलती है।


गौरतलब है कि इससे पूर्व 16 अक्टूबर 2025 को भी इसी इलाके में SSB द्वारा डी-माइनिंग और सर्च अभियान चलाया गया था, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। बरामद सामग्री में मस्कट, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वायर और सेफ्टी फ्यूज शामिल थे। इस कार्रवाई ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया था।


सशस्त्र सीमा बल ने स्पष्ट किया है कि नक्सलवाद के प्रतीकों और गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बल का उद्देश्य केवल सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि आंतरिक सुरक्षा, शांति और विकास को भी सुनिश्चित करना है।


प्रशासन और सुरक्षा बलों ने आम जनता से अपील की है कि वे निडर होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या SSB को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस तरह की संयुक्त कार्रवाइयों से जमुई को नक्सलमुक्त और भयमुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्टजमुई में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, रुझनिया में अवैध स्मारक ध्वस्तजमुई में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, रुझनिया में अवैध स्मारक ध्वस्तजमुई में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, रुझनिया में अवैध स्मारक ध्वस्त

जमुई में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, रुझनिया में अवैध स्मारक ध्वस्त