ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

साले की शादी में ससुराल आया था दामाद, सड़क किनारे मिली लाश

JAMUI: ससुराल आए दामाद की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ससुराल से दो किलोमीटर दूर सड़क से पुलिस ने शव को बरामद किया। मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान पाये गये हैं। इस

साले की शादी में ससुराल आया था दामाद, सड़क किनारे मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: ससुराल आए दामाद की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ससुराल से दो किलोमीटर दूर सड़क से पुलिस ने शव को बरामद किया। मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान पाये गये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल आया हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था लेकिन इस घटना को बाद घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। 


जमुई के सदर थाना क्षेत्र के ताजपुर इलाके से मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक युवक की पहचान विजय रावत 32 वर्ष पिता बिंदू रावत खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक विजय रावत बीते रविवार को अपने ससुराल दंड गांव तिलक समारोह में आए हुए थे। लेकिन अगले ही दिन सोमवार को ताजपुर इलाके में सड़क के किनारे से शव बरामद हुआ। 


मृतक के बड़े साले अमित मंडल ने बताया की छोटे भाई का तिलक रविवार रात में था। इसी को लेकर लेकर ससुराल आए हुए थे। सभी लोग तिलक कार्यक्रम में व्यस्त थे। सोमवार दोपहर जमुई पुलिस के द्वारा घटना की सूचना मिली। अमित ने बताया कि 2 मार्च को छोटे भाई की शादी होने वाली थी जिसे लेकर 25 फरवरी रविवार तिलक हुआ था। घटना के बारे में जमुई थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान किसी अज्ञात गाड़ी के चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता