ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Revenue Department Bihar : राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई, तीन कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक; सर्विस बुक में चली लाल स्याही

जिले के राजस्व विभाग में लापरवाही पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। पहली बार तीन राजस्व कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है और उनकी सेवा पुस्तिका में लाल स्याही दर्ज की गई है।

Revenue Department Bihar : राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई, तीन कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक; सर्विस बुक में चली लाल स्याही
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Revenue Department Bihar : राजस्व विभाग में लंबे समय से चली आ रही लापरवाही और अनियमितताओं पर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जमुई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पहली बार तीन राजस्व कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए उनकी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि (लाल स्याही) दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग सहित अन्य प्रशासनिक महकमों में भी हड़कंप मच गया है।


अब तक आमतौर पर लापरवाही के मामलों में कार्रवाई निलंबन या कारण बताओ नोटिस तक सीमित रह जाती थी, लेकिन वेतन वृद्धि रोकने और सेवा पुस्तिका में दंडात्मक टिप्पणी दर्ज करने की यह कार्रवाई अपने आप में एक कड़ा संदेश मानी जा रही है। प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि सौम्य व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले जिला पदाधिकारी श्री नवीन अब दोषी कर्मियों के मामलों में बेहद सख्त रुख अपना रहे हैं।


आधा दर्जन कर्मचारी रडार पर

अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल तीन राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है। साथ ही लगभग आधा दर्जन अन्य राजस्व कर्मचारी भी प्रशासन के रडार पर हैं, जिनके विरुद्ध शिकायतें जिला पदाधिकारी या उच्च स्तर तक पहुंची हैं। इन मामलों की जांच चल रही है और दोष सिद्ध होने पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है।


पंकज, निरंजन और आदेश पर गिरी गाज

बरहट अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिंह के विरुद्ध गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का दंड अधिरोपित किया गया है। आरोप है कि गिद्धौर अंचल में पदस्थापन के दौरान उन्होंने सेवा मौजा की पंजी-2 की जमाबंदी संख्या 2247 में बिना सक्षम प्राधिकार से आदेश प्राप्त किए पूर्व से दर्ज रकबा में तीन डिसमिल अतिरिक्त गैरमजरुआ खास भूमि जोड़ दी। इतना ही नहीं, इस अवैध संशोधन के आधार पर रसीद भी निर्गत कर दी गई, जिसे प्रशासन ने नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना है।


खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी निरंजन कुमार सिंह के खिलाफ दो वेतन वृद्धि पर रोक की कार्रवाई की गई है। इनके विरुद्ध लक्ष्मीपुर अंचल में पदस्थापन काल के दौरान दाखिल-खारिज प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार संबंधित भूमि को लेकर न्यायालय में स्वत्व वाद लंबित था। इसके बावजूद 2015-16 में अस्वीकृत दाखिल-खारिज के बाद भी उन्होंने वर्ष 2022-23 में उक्त जमीन की दाखिल-खारिज स्वीकृति के लिए अनुशंसा कर दी, जो नियमों के विरुद्ध है।


इसी प्रकार अलीगंज अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आदेश कुमार सिंह के विरुद्ध भी वेतन वृद्धि पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई है। आरोप है कि झाझा में पदस्थापन के दौरान उन्होंने नियंत्री पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना की। टेलवा बाजार हल्का का संपूर्ण प्रभार विधिवत रूप से नहीं सौंपे जाने के बावजूद उन्होंने मनमाने ढंग से हल्का में कार्य किया, जिससे राजस्व कार्य बाधित हुआ।


इसके अलावा आदेश कुमार सिंह पर बिना पूर्वानुमति और बिना अवकाश स्वीकृत कराए 01 जनवरी 2025 से 13 जनवरी 2025 तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का भी आरोप है। इतना ही नहीं, उन्होंने उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित अवधि का हस्ताक्षर स्वयं कर दिया, जिसे गंभीर कदाचार माना गया है।


प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की सख्ती से न केवल राजस्व कार्यों में सुधार होगा, बल्कि आम जनता का भरोसा भी प्रशासन पर और मजबूत होगा।