ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: जमुई में पाकिस्तानी समर्थक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखना पड़ गया महंगा

सोशल मीडिया पर भ्रामक व राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वाले युवक की पहचान की गई और सत्यापन के बाद खैरा थाना ने मामले को जमुई साईबर थाना को सौंप दिया। साईबर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेजा गया है।

bihar
युवक को भेजा गया जेल
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान में तनावपूर्ण हालात बना हुआ है। एक ओर सीमा पर युद्ध जैसे हालात हैं, वहीं भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है। इस संवेदनशील माहौल के बीच बिहार के जमुई जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम एक ऐसा पोस्ट कर दिया कि सनसनी फैल गयी। युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" लिखकर पोस्ट कर दिया। लेकिन जैसे ही इस पर पुलिस की नजर गई त्वरित कार्रवाई की गयी। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के केवाल फरियता गांव निवासी मोहम्मद इमरान के पुत्र मो. राजा ने अपने इंस्टाग्राम आईडी "_mr_raja_boss_07" से विवादित पोस्ट किया था। यह पोस्ट जमुई सोशल मीडिया सेल के मॉनिटरिंग के दौरान सामने आया, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।


सोशल मीडिया पर भ्रामक व राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वाले युवक की पहचान की गई और सत्यापन के बाद खैरा थाना ने मामले को जमुई साईबर थाना को सौंप दिया। साईबर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस युवक के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला कर रख दिया था। 


जमुई पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 196 (1)(बी), 353 (1)(सी), और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर धार्मिक उन्माद फैलाने, दो समुदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने और देश की एकता व अखंडता को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया है। वर्तमान में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

BIHAR: जमुई में पाकिस्तानी समर्थक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखना पड़ गया महंगा

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता