ब्रेकिंग
बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती

Platform shed collapse Jehanabad जहानाबाद में रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों पर गिरा लिंडो शेड, 4 घायल, एक की हालत गंभीर

Platform shed collapse Jehanabad: बिहार के जहानाबाद में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोर्ट हॉल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों के सिर पर अचानक सीमेंटेड लिंडो शेड गिर पड़ा। हादसे में चार यात्री घायल हो गए हैं|

जहानाबाद हादसा, रेलवे शेड गिरा, बिहार ट्रेन स्टेशन हादसा, पटना गया रेलखंड, PMCH रेफर, जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट हादसा, लिंडो शेड दुर्घटना, रेलवे प्लेटफार्म हादसा
जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट पर गिरे सीमेंटेड लिंडो शेड के मलबे
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Platform shed collapse Jehanabad: बिहार के जहानाबाद में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोर्ट हॉल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों के सिर पर अचानक सीमेंटेड लिंडो शेड गिर पड़ा। हादसे में चार यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पटना–गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट स्टेशन पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। प्लेटफार्म नंबर-2 पर स्थित एक पुराना सीमेंटेड लिंडो शेड अचानक भरभराकर गिर गया। उस वक्त नीचे बैठे चार यात्री मलबे की चपेट में आ गए।


घायलों की पहचान बूंदीलाल यादव (सेरथुआ, टेहटा), नरेंद्र कुमार (कोर्ट एरिया, जहानाबाद), नीतीश कुमार (दाउदपुर, मखदुमपुर) और सुबोध कुमार (महादेव विगहा) के रूप में की गई है। सभी को गंभीर हालत में जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ए. के. नंदा के अनुसार, एक व्यक्ति के दोनों पैर में फ्रैक्चर है जबकि बाकी तीन भी गंभीर रूप से जख्मी हैं।

प्रशासन मौके पर पहुंचा:

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा और रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। अफसरों ने तत्काल घायलों के इलाज की व्यवस्था करवाई और हादसे की जांच शुरू कर दी है।


स्थानीय लोगों में आक्रोश:

हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सवाल उठाए कि आखिर इतने पुराने और जर्जर शेड को हटाया क्यों नहीं गया। लोगों ने रेलवे प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने की मांग की है।