ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar News: पटना से जा रही पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप; रेलवे ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: पटना से जसीडीह जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन में जमुई स्टेशन पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दो कोचों के बीच धुआं और लपटें उठीं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

Bihar News
ट्रेन में आग लगने से अफरातफरी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जमुई रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पटना से जसीडीह जा रही ट्रेन संख्या 13208 पटना-जसीडीह मेमू के दो कोचों के बीच अचानक आग लग गई। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2:06 बजे की है, जब ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर आकर रुकी थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, उसके एक कोच से धुआं निकलता देखा गया। कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रेल प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत हरकत में आते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। 


दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को कोई चोट या जान-माल की क्षति नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के आउटर पर आने से पहले ही तकनीकी कर्मचारियों ने धुआं उठते देख लिया था। तत्काल सूचना देने और उचित कार्रवाई की वजह से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। 


स्टेशन पर लगे माइक से यात्रियों को घबराने से मना करते हुए सूचित किया गया और प्लेटफार्म खाली कराया गया। फिलहाल, जले हुए कोच को अलग करने की प्रक्रिया चल रही है। जीआरपी और रेलवे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। रेलवे प्रशासन ने संभावित तकनीकी खामी की जांच के आदेश दिए हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता