ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जमुई में बीवी ने करवाई थी पति की हत्या, पत्नी सहित दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के जमुई जिले में सामने आई है। जहां पत्नी के ईशारे पर बदमाशों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमुई पुलिस ने बच्चू यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी।

BIHAR POLICE
पत्नी के इशारे पर पति की हत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के नए एसपी मदन आनंद के कमान संभालते ही जमुई पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बीते नवंबर माह में लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर थाना अंतर्गत जंगल में बच्चू यादव नामक व्यक्ति को गोली मारकर फेंक दिया गया था। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी कांड का सफल उद्भेदन आज जमुई पुलिस द्वारा किया गया। 


मामले में मृतक की पत्नी सरिता देवी की ही संलिप्तता थी। पत्नी के इशारे पर ही इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त वाहन के चालक दीपक कुमार को भी इस हत्याकांड में शामिल होने के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जमुई एसपी मदन आनंद ने बताया कि सभी अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है जल्द ही सभी अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे।


वही सिकंदरा के खरडीह गांव में शिवनन्दन महतो हत्याकांड के बारे जानकारी साझा करते हुए एसपी ने बताया कि मृतक के हत्या में उपयोग किए जाने वाले हथियार की बरामदगी जमुई पुलिस द्वारा कर लिया गया है। पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। हमलोग घटना के सफल उद्भेदन करने के काफी नजदीक पहुंच चुके है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद इस घटना में शामिल अपराधियों को भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता