ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

कड़ाके की ठंड का असर: जमुई में 3 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार में बढ़ती ठंड को देखते हुए जमुई जिला प्रशासन ने कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व कोचिंग संस्थानों को 3 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

bihar
शनिवार तक स्कूल बंद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार में ठंड का कहर जारी है। फिलहाल कड़ाके की ठंड से निजात मिलना मुश्किल दिख रहा है। कनकनी की वजह से कई स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। कपकपाती ठंड से बच्चे बीमार ना पड़े इसे लेकर पटना डीएम त्यागराजन ने 2 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को बंद कर दिया है। इसे लेकर कल 30 दिसंबर को ही आदेश जारी कर दिया गया है। 


वही आज 31 दिसंबर साल के अंतिम दिन जमुई में जिला प्रशासन ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 3 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जमुई के जिलाधिकारी नवीन ने आदेश निर्गत करते हुए कहा कि जिले में अत्यधिक ठंड और विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है, 


जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए जमुई के सभी सरकारी विद्यालयों जिसमें प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भी शामिल है और प्राइवेट स्कूलों एवं प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में कक्षा पांचवी तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर 3 जनवरी 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है। शनिवार तक ये बंद रहेंगे। वही पांचवी कक्षा के ऊपर की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच पर्याप्त सावधान के साथ जारी रहेगी। वही बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश 1 जनवरी 26 से लागू होगा एवं 3 जनवरी 26 तक प्रभावी रहेगा।  



कड़ाके की ठंड का असर: जमुई में 3 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता