ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

जमुई में एक ही चालान पर कई बार बालू उठाव का आरोप, ग्रामीणों ने 4 ओवरलोड हाइवा पकड़कर खनन विभाग को सौंपा

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में एक ही चालान पर कई बार बालू उठाव का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने क्लस्टर-14 घाट से बालू लेकर जा रही चार ओवरलोड हाइवा को पकड़कर खनन विभाग और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना स्थित क्लस्टर-14 घाट से एक ही चालान पर कई बार बालू उठाव किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को ग्रामीणों ने चार ओवरलोड हाइवा को पकड़कर खनन विभाग और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जाता है कि क्लस्टर-14 के संवेदक वशिष्ठ नारायण सिंह के घाट से रविवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद चार हाइवा बालू लेकर निकल रही थीं। ग्रामीणों को जब ओवरलोड बालू परिवहन और एक ही चालान के इस्तेमाल का संदेह हुआ तो उन्होंने चारों वाहनों को रोक लिया। इसके बाद खनन विभाग और मलयपुर पुलिस को मौके पर बुलाकर वाहनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।


ग्रामीणों का दावा है कि चारों हाइवा एक ही मालिक की हैं और सभी पर एक ही चालान अंकित था। चालान पर समय सुबह 7 बजकर 20 मिनट 17 सेकंड दर्ज था, जबकि ग्रामीणों के अनुसार ये वाहन करीब 12 बजकर 20 मिनट पर पकड़े गए। बताया जा रहा है कि चालान की वैधता करीब 1 घंटा 20 मिनट 17 सेकंड तक ही थी। ऐसे में निर्धारित समय के कई घंटे बाद बालू परिवहन किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।


ग्रामीणों के अनुसार नदी घाट से डंप यार्ड की दूरी करीब दो किलोमीटर है और हाइवा बालू लेकर फुलवरिया स्थित डंप यार्ड जा रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही चालान पर दिनभर ओवरलोड हाइवा मुख्य सड़क से बालू का परिवहन किया जाता है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।


मामले में जिला खनन पदाधिकारी केशव कुमार ने बताया कि चारों हाइवा पर तिरपाल नहीं रहने के कारण 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि चालान की अवधि में समय शेष था और ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। साथ ही डंप यार्ड और संवेदक के स्टॉक की जांच करने की बात कही।


इधर हाइवा पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग दबी जुबान में संवेदक और विभाग की मिलीभगत से नदियों के दोहन की बात कह रहे हैं। वहीं मलयपुर पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता