ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

जमुई में 70 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन, डाउन लाइन से चली पहली ट्रेन

जमुई के झाझा–जसीडीह रेलखंड पर बरुआ नदी पुल पर मालगाड़ी दुर्घटना के बाद 70 घंटे तक ठप रही रेल सेवा बहाल। मौर्य एक्सप्रेस डाउन लाइन से पहली ट्रेन के रूप में गुजरी।

bihar
अभी भी अप लाइन पर परिचालन बाधित
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के झाझा–जसीडीह रेलखंड पर टेलवा स्टेशन के पास बरुआ नदी पुल पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया था। अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया था। करीब 70 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ने डाउन लाइन को क्लियर कर लिया, जिसके बाद डाउन लाइन पर ट्रेन का परिचालन बहाल किया गया।


डाउन दिशा से जमुई स्टेशन पर पहली ट्रेन मौर्य एक्सप्रेस (15028) रात 9:22 बजे पहुंची। ट्रेन के आते ही स्टेशन परिसर यात्रियों से खचाखच भर गया। कई यात्री इस दौरान रेल बंद रहने के कारण फंसे रहे, जबकि अनेक यात्रियों को मजबूरी में अपना आरक्षण रद्द कराना पड़ा था। जैसे ही डाउन लाइन पर परिचालन शुरू होने की सूचना मिली, यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने बताया कि डाउन दिशा से दूसरी ट्रेन टाटानगर एक्सप्रेस (28182) पहुंचेगी। वहीं, अप दिशा में ट्रेनों का परिचालन बुधवार सुबह से शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात करीब 11:44 बजे जसीडीह–झाझा रेलखंड के टेलवा हाल्ट के पास बरुआ नदी पुल पर सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 


इस हादसे के कारण रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया था और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल परिचालन बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि डाउन परिचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि अप परिचालन बुधवार सुबह से बहाल कर दिया जाएगा।


जमुई में 70 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन, डाउन लाइन से चली पहली ट्रेन

जमुई में 70 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन, डाउन लाइन से चली पहली ट्रेन

जमुई में 70 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन, डाउन लाइन से चली पहली ट्रेन

जमुई में 70 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन, डाउन लाइन से चली पहली ट्रेन

जमुई में 70 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन, डाउन लाइन से चली पहली ट्रेन

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता