ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

BIHAR CRIME: जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: कुख्यात नक्सली हरि यादव और नरेश यादव गिरफ्तार

2009 में एक सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की साजिश, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संगीन मामलों के आरोपी दो नक्सली हरि यादव और नरेश यादव को पुलिस ने दबोच लिया है। इन दोनों की तलाश में पुलिस लंबे समय से लगी हुई थी।

bihar
नक्सल विरोधी अभियान
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI CRIME: जमुई जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वर्षों से फरार चल रहे और कई गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात नक्सली हरि यादव और नरेश यादव को बरहट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी से नक्सल विरोधी अभियान को एक महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।


जमुई के पुलिस अधीक्षक मदन आनंद ने शनिवार दोपहर अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों नक्सली लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के करमटांड़ गांव में देखे गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया।


इस टीम में बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव, STF चीता यूनिट के प्रभारी नेसार आलम, एसआई सावन कुमार सहित बरहट थाना के कई अनुभवी पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने रणनीतिक तरीके से करमटांड़ गांव में छापेमारी की और दोनों वांछित नक्सलियों को धर दबोचा।


पुलिस अधीक्षक के अनुसार, हरि यादव और नरेश यादव के खिलाफ वर्ष 2009 में एक सरकारी स्कूल को विस्फोटकों से उड़ाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। ये दोनों नक्सली पिछले कई वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और लगातार इलाके में नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।


गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि इनके माध्यम से नक्सली नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। इस कार्रवाई के लिए एसपी मदन आनंद ने छापेमारी टीम के सभी सदस्यों की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता