ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में चाचा ने अपने दो भतीजे को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां सिकंदरा थाना क्षेत्र के टाल सहरसा गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में सगे चाचा ने अपने ही दो भतीजे को गोली

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में चाचा ने अपने दो भतीजे को मारी गोली, एक की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां सिकंदरा थाना क्षेत्र के टाल सहरसा गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में सगे चाचा ने अपने ही दो भतीजे को गोली मार दी है। जिसमें एक भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान टाल सहरसा निवासी स्वर्गीय राजेश्वर महतो का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है। घायल राहुल कुमार ने बताया कि एक कट्ठा जमीन को लेकर उनके चाचा राजेंद्र महतो के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बैठक हुई थी और आपस में सुलह के साथ स्थानीय लोगों ने बंटवारा कर दिया था। 


लेकिन उसके बावजूद रविवार की सुबह उसके सगे चाचा राजेंद्र महतो उसका पुत्र सहित अन्य पहुंचे और हंगामा करने लगे। जब इसका विरोध राहुल ने किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। वही उसे बचाने पहुंचे उसका पुत्र सत्यम कुमार को पहले राजेंद्र महतो ने गोली मार दी। फिर राहुल के ऊपर भी गोली चला दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए।


दोनों घायल युवकों को जमुई सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और छानबीन में जुट गई है। सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि मौके से सिकंदरा पुलिस ने राजेंद्र महतो की पत्नी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी राजेंद्र महतो मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़ित पक्ष का अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता