ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Accident News: तेज रफ्तार हाइवा ने मासूम को कुचला, गांव में जमकर हंगामा

Accident News: बिहार के जमुई जिले में तेज रफ्तार बालू लदे हाइवा ने एक मासूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Accident News
सड़क हादसा
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Accident News: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैर गांव में सोमवार सुबह एक बार फिर तेज़ रफ्तार बालू लदे हाइवा ने एक मासूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र युवराज कुमार (उम्र करीब 6 वर्ष) के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवराज घर से स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी बालू लोडेड हाइवा ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में झाझा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा चालक को पकड़कर बंधक बना लिया और हाइवा को सड़क पर रोककर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही झाझा थाना से एएसआई मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और हाइवा वाहन को जब्त कर थाना ले जाया गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि सैर गांव होकर गुजरने वाली सड़क से प्रतिदिन दर्जनों बालू लदे हाइवा गुजरते हैं, जिनमें से अधिकतर अत्यधिक रफ्तार से चलते हैं और नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। न तो ट्रकों पर नंबर प्लेट होती है, न ही कोई निगरानी। नतीजतन, हाल के कुछ महीनों में यहां कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में हाइवा के परिचालन पर रोक लगाने और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की है।


हादसे के बाद भी प्रशासन द्वारा अब तक कोई लिखित बयान या FIR दर्ज नहीं की गई है। वहीं, पीड़ित परिवार को भी प्रशासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता या मुआवज़े की घोषणा नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में असंतोष है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल बच्चे का इलाज जारी है। घटना ने एक बार फिर प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता