ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

क्या यही शराबबंदी है? जमुई में Swift कार से 144 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जमुई के चिरैया पुल के पास पुलिस ने Swift कार से करीब 144 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त की गई।

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिरैया पुल के पास पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक Swift कार से करीब 144 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया। बरामद शराब में करीब 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार, उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जमुई की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने चिरैया पुल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध Swift कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के अंदर छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।


कार से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुई टाउन थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार और लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी उपचालक विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।


प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शराब की खेप पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही थी। इसे जमुई शहर और आसपास के इलाकों में खपाने की योजना थी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी जमुई और लखीसराय क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है।


पुलिस ने बरामद शराब के साथ Swift कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किस व्यक्ति के जरिए मंगाई गई थी और इसे जमुई में किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता