ब्रेकिंग
Bihar News: कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा सख्त, निर्माण एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना TRE-4 पर छात्रों के आंदोलन की आशंका से डरी सरकार: पटना पुलिस ने गुरू रहमान समेत दूसरे कोचिंग संचालक को बुलाकर हड़काया, हिंसा हुई तो छोड़ेंगे नहींबिहार की घूसखोर BEO पर गिरी गाज: TC पर हस्ताक्षर के बदले अवैध राशि उगाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाईबिहार के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की नई तारीख घोषित, जानिए.. पूरा शेड्यूलबिहार में अवैध बालू खनन पर सख्ती: 450 घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी 24 घंटे नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लानBihar News: कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा सख्त, निर्माण एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना TRE-4 पर छात्रों के आंदोलन की आशंका से डरी सरकार: पटना पुलिस ने गुरू रहमान समेत दूसरे कोचिंग संचालक को बुलाकर हड़काया, हिंसा हुई तो छोड़ेंगे नहींबिहार की घूसखोर BEO पर गिरी गाज: TC पर हस्ताक्षर के बदले अवैध राशि उगाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाईबिहार के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की नई तारीख घोषित, जानिए.. पूरा शेड्यूलबिहार में अवैध बालू खनन पर सख्ती: 450 घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी 24 घंटे नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

जमुई के बटिया जंगल में लुटेरों का तांडव, वाहनों पर बरसाए पत्थर; कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर

Bihar Crime News: जमुई जिले के बटिया जंगल की घाटी में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोकने की कोशिश की। घटना के दौरान कई वाहनों को निशाना बनाया गया, जिससे वाहन चालकों में....

जमुई के बटिया जंगल में लुटेरों का तांडव, वाहनों पर बरसाए पत्थर; कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में सोमवार की रात जमुई-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित बटिया जंगल की घाटी एक बार फिर दहशत का केंद्र बन गई। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात अज्ञात लुटेरों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों को निशाना बनाते हुए जमकर उत्पात मचाया। लुटेरों ने कई वाहनों को रोकने की कोशिश की और जब चालक डर के कारण वाहन लेकर भागने लगे तो उन पर पत्थरों की बौछार कर दी। इस दौरान कई छोटी-बड़ी गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए।


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे चकाई की ओर से गिट्टी लोड कर एक हाईवा वाहन संख्या सीजी 15 डीजे 4699 जमुई की तरफ आ रहा था। वाहन चालक की पहचान झाझा निवासी टुनटुन यादव के पुत्र नितिष कुमार यादव के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि जैसे ही वाहन बटिया जंगल की घाटी के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया।


स्थिति को भांपते हुए चालक ने वाहन नहीं रोका और तेजी से आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान लुटेरों ने वाहन पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर लगने से हाईवा का अगला शीशा पूरी तरह टूट गया। चालक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।


इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी हाईवा गाड़ी संख्या बीआर 52 जी 8613 को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। यह वाहन मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गांव निवासी कोदो यादव का पुत्र रोहित यादव चला रहा था। चालक ने बताया कि बदमाशों ने उसकी गाड़ी को भी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भी वाहन लेकर तेजी से भाग निकला। हालांकि इस दौरान उसके वाहन पर भी पत्थर फेंके गए, लेकिन गनीमत रही कि गाड़ी का शीशा टूटने से बच गया।


दोनों चालक काफी डरे-सहमे हालत में बटिया जंगल घाटी के पास स्थित एक लाइन होटल पर पहुंचे और वहां रुककर घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और वाहन मालिक को दी। चालकों ने बताया कि चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चिरैन पुल के पास पहली ढलान पर लुटेरे छिपकर बैठे हुए थे और सड़क से गुजर रही छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे।


चालकों के अनुसार, जो वाहन नहीं रुके, उन पर लुटेरों ने पत्थरों की बारिश शुरू कर दी। इस दौरान कई अन्य वाहनों के भी शीशे टूटने की बात सामने आ रही है। दोनों हाईवा वाहन शेखपुरा निवासी भरथ मुखिया के बताए जा रहे हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही गश्ती कर रही बटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल की तरफ तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तब तक सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।