ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

हवाई जहाज के ब्रिज के नीचे फंसने से मची अफरा-तफरी, फिर क्या हुआ जानिए?

MOTIHARI: मोतिहारी के नेशनल हाइवे स्थित पिपराकोठी चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक हवाई जहाज आकर पिपराकोठी ओवर ब्रिज में फंस गई। उसके बाद एनएच-28 पर करीब दो घंटे तक आवागमन

हवाई जहाज के ब्रिज के नीचे फंसने से मची अफरा-तफरी, फिर क्या हुआ जानिए?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के नेशनल हाइवे स्थित पिपराकोठी चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक हवाई जहाज आकर पिपराकोठी ओवर ब्रिज में फंस गई। उसके बाद एनएच-28 पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। प्लेन को एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था। ओवरब्रिज में प्लेन के फंसने की खबर सुनकर आस-पास के लोग उसे देखने के लिए दौड़े। 


कई लोग तो पुल में फंसे प्लेन की तस्वीर और सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। जबकि पुलिस किसी तरह ओवर ब्रिज की नीचे लॉरी पर रखे हवाई जहाज को निकालने की जुगाड़ में लगी थी। बाद में ट्रक लॉरी के सभी चक्के का हवा निकला गया और ओवरब्रिज के नीचे फंसे हवाई जहाज को बाहर निकाला गया। पुल से प्लेन के निकाले जाने के बाद वहां मौैजूद पुलिस ने राहत की सांस ली।


मिली जानकारी के अनुसार हवाई जहाज को किसी कबाड़ व्यवसायी ने मुंबई में हुए निलामी में खरीदा था। जिसे मुंबई से आसाम एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था। पिपराकोठी में एनएच-28 पर गोपालगंज के तरफ से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से पार कर मुजफ्फरपुर की ओर जाना होता है। हवाई जहाज लदा ट्रक पिपराकोठी के पास ओवर ब्रिज के नीचे से निकल रहा था। उसी दौरान वह ओवर ब्रिज के बीचोबीच उसके उपरी हिस्से में फंस गया। 


ड्राइवर ने फंसे ट्रक को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहा। जिस कारण एनाएच 28 पर कुछ देर के लिए जाम लग गयी। इधर ट्रक पर लदे हवाई जहाज के ओवर ब्रिज में फंस जाने की जानकारी इलाके में फैल गई। लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई। हवाई जहाज लदे ट्रक के फंसने और जाम लगने के बाद पिपराकोठी थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे। फिर ट्रक के सभी चक्कों के हवा निकालकर काफी मशक्कत के बाद ट्रक समेत हवाई जहाज को बाहर निकाला जा सका।उसके बाद पुलिस ने एनएच पर लगे जाम को छुड़ाया।

हवाई जहाज के ब्रिज के नीचे फंसने से मची अफरा-तफरी, फिर क्या हुआ जानिए?


हवाई जहाज के ब्रिज के नीचे फंसने से मची अफरा-तफरी, फिर क्या हुआ जानिए?


हवाई जहाज के ब्रिज के नीचे फंसने से मची अफरा-तफरी, फिर क्या हुआ जानिए?


टैग्स