ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चाय दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, सात दुकान जलकर राख; इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

JAMUI : बिहार के जमुई में सिकंदरा चौक स्थित एक चाय की दुकान में सुबह 4 चार बजे भीषण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद आसपास की करीब 10 दुकानें आग की ऊंची लपटों की चपेट में आ गईं। इस ह

चाय दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, सात दुकान जलकर राख; इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई में सिकंदरा चौक स्थित एक चाय की दुकान में सुबह 4 चार बजे भीषण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद आसपास की करीब 10 दुकानें आग की ऊंची लपटों की चपेट में आ गईं। इस हादसे में सात दुकानें बुरी तरह से जलकर राख हो गई। जबकि अन्य तीन दुकानें भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो चुकी है। हादसे में चाय दुकानदार झुलस गया है।


मिली जानकारी के अनुसार ,सिकंदरा चौक पर सोमवार सुबह चार बजे भीषण आग लग गई। अगलगी ने फुटपाथ पर बसी करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में लिया। हादसे में चाय दुकानदार बुरी तरह झुलस गया। यह आग चाय की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी है। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें विकराल रूप धारण कर चुकी थी।आग इतनी भीषण थी कि सात दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई।


उधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्नि शमन की टीम ने अन्य दुकानों को बेकाबू आग की लपटों से बचा लिया। हालांकि आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सिकंदरा थाने को दी गई। मिनी दमकल वाहन के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक सात दुकान जलकर राख हो गई और लाखों का नुकसान हो गया। वहीं सिकंदरा थाने की सूचना के बाद जमुई से 2 मिनी दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता