ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक से पिकअप वैन की जोरदार टक्कर, हादसे में 8 कांवरियां गंभीर रूप से घायल

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट मोड़ के पास जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात कांवरियों से भरे प

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक से पिकअप वैन की जोरदार टक्कर, हादसे में 8 कांवरियां गंभीर रूप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट मोड़ के पास जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात कांवरियों से भरे पिकअप वैन की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार 8 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि झारखंड के गिरिडीह से कांवरियों का जत्था जल भरने के लिए सुल्तानगंज जा रहा था। जैसे ही कावंरियों का पिकअप वैन जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग केनहट मोड़ के पास पहुंचा, तेज रफ्तार ट्रक ने 20 कांवरियों से भरे पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बात मौके पर अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना में पिकअप सवार 8 कांवरिया बुरी तरह जख्मी हो गए।


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कावंरियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक कांवरिया की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक और उसके ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। घायल हुए लोगों की पहचान गिरिडीह के पूर्णाडीह गांव निवासी बसंत कुमार, निलेश वर्मा, राकेश कुमार, विष्णु कुमार, सुनीता देवी, समीर देवी, बसंती देवी और भुनेश्वरी देवी के रूप में हुई है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता