ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: पढ़ाई के दौरान लड़की को पुलिस वाले से हुआ प्यार, दोनों ने भागकर रचाई शादी; अब लगा रहे गुहार

Bihar News: जमुई में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जहां इंटर की छात्रा सिंधु कुमारी को अपने कोचिंग शिक्षक और हाल ही में नियुक्त पुलिसकर्मी प्रभाकर महतो से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी की और अब सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार जमुई जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सुर्खियों में है, जहां कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा को अपने शिक्षक, जो अब बिहार पुलिस में है उससे प्यार हो गया और यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया। दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली और अब वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।


दरअसल, पूरा मामला जमुई सदर प्रखंड के छठू धनामा पंचायत का है, जहां इंटर की छात्रा सिंधु कुमारी ने अपने शिक्षक प्रभाकर महतो से प्रेम विवाह कर लिया। बताया गया कि दोनों ने बीते शुक्रवार को घर से भागकर एक मंदिर में शादी रचा ली और सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।


प्रभाकर महतो, जो छह महीने पहले ही बिहार पुलिस में नियुक्त हुए हैं, लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गेरुआ पुरसंडा गांव के निवासी हैं। वहीं, सिंधु कुमारी, जमुई टाउन थाना क्षेत्र के छठू धनामा गांव निवासी मुकेश यादव की पुत्री हैं और इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।


सूत्रों के अनुसार, सिंधु के परिवारवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे और उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई थी। यह बात प्रेमी जोड़े को नागवार गुजरी और उन्होंने घर छोड़ने का निर्णय लिया। शुक्रवार को दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली।


सोमवार को वायरल हुए वीडियो में सिंधु ने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और प्रभाकर ने उसे भगाया नहीं। उसने पुलिस और समाज से अपील की कि बेवजह प्रभाकर और उसके परिवार को परेशान न किया जाए। प्रभाकर ने भी वीडियो में कहा कि वह सिंधु से सच्चा प्रेम करता है और जीवनभर उसका साथ निभाएगा।


इधर, मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता