ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: गांव में बाघ दिखने से हड़कंप, दहशत में ग्रामीण, कैंप कर रही वन विभाग की टीम

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां गांव में बाघ दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों द्वारा बाघ की सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है। ग

बिहार: गांव में बाघ दिखने से हड़कंप, दहशत में ग्रामीण, कैंप कर रही वन विभाग की टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां गांव में बाघ दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों द्वारा बाघ की सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है। गांव के लोग रतजगा कर रहे हैं और दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ होने की आशंका जताई है और ग्रामीणों को घर में रहने की सलाह दी है।


दरअसल, जमुई के सोनो थाना क्षेत्र स्थित अमेठीयाडीह गांव गुरुवार को दिनभर चर्चा में रहा। चर्चा इस बात को लेकर है कि गांव में एक घर की छत पर बाघ को देखा गया है। गांव के ही एक युवक ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। गांव के एक बंद पड़े घर की छत पर लोगों ने बाघ को बैठे हुए देखा था।


अमेठीयाडीह गांव निवासी मिथिलेश पंडित और नरेंद्र पंडित ने बाघ को अपनी आंखों से देखने दावा किया है। वहीं राजन पंडित ने बाघ का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव में बाघ होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है और ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दे रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता