ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चुनावी वादा याद दिलाने पर भड़क गए विधायक जी, कहा- तुम्हारे बाप के उम्र का हूं, होश में रह कर बात करो, देखिए वीडियो

JAMUI: सोशल मीडिया पर तेजी से एक विधयाक जी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जनता उन्हें चुनावी वादों की याद दिला रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विधायक जी इसपर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि त

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

JAMUI: सोशल मीडिया पर तेजी से एक विधयाक जी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जनता उन्हें चुनावी वादों की याद दिला रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विधायक जी इसपर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम्हारे बाप के उम्र का हूं, जरा होश में रहकर बात करो.

वायरल वीडियो जमुई का है. जहां सड़क नहीं होने की शिकायत को लेकर तेतरियां गांव के कुछ लोग लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय में आवेदन देने पहुंचे थे. तभी ग्रामीणों की मुलाकात इलाके के बीजेपी  विधायक डॉ. रविंद्र यादव से हो गई. 


ग्रामीणों ने विधायक जी को चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि पांच साल होने जा रहा है पर अभी तक गांव में रोड़ नहीं बना है. इसपर विधायक जी भड़क गए और कहा कि सड़क तो कई जगह नहीं बनी है तो क्या कर सकते हैं. मैं क्या विश्वकर्मा भगवान हूं जो चुनाव जीतते ही सब जगह सड़क बना दें. इसके बाद विधायक जी अंग्रेजी में बोलने लगे. इस पर ग्रामीणों ने कहा कि अंग्रेजी समझ में नहीं आती है. इसपर विधायक जी ने कहा कि अंग्रेजी नहीं आती है तो पढ़ाई करो. इस पर ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में अंग्रजी की पढ़ाई नहीं होती है. इसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोग मामले को संभालते हैं. इसके बाद विधायक जी ने कहा की मैं तुम्हारे इलाके का विधायक हूं..तुम्हारा काम है बोलना और मेरा काम है काम करवाना. इसके बाद विधायक जी ने कहा कि हमसे काम कराना है तो प्यार से बोलो. हम तुमसे प्यार से वोट मांगने गए थे. वायरल हो रहे वीडियो के बारे में विधायक जी ने कहा कि सड़क नहीं होने की शिकायत को लेकर कुछ लोग लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने उन ग्रामीणों से बात की.


टैग्स