ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: फर्जी दारोगा बनकर ग्राहक सेवा केंद्र से 50 हजार की ठगी, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

JAMUI: जमुई जिले के मलयपुर बाजार में एक फर्जी व्यक्ति ने खुद को मलयपुर थाने का नया दारोगा बताकर सोमवार की दोपहर एक फीनो ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली

bihar
फर्जी दारोगा की करतूत
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के मलयपुर बाजार में एक फर्जी व्यक्ति ने खुद को मलयपुर थाने का नया दारोगा बताकर सोमवार की दोपहर एक फीनो ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। यह घटना करीब 1 बजे की है, जब उक्त व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और विश्वास में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दे गया।


पीड़ित सौरभ कुमार, जो मलयपुर निवासी शंभू प्रसाद के पुत्र हैं, ने बताया कि वह मलयपुर बाजार में फीनो ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि एक युवक दुकान पर आया और खुद को मलयपुर थाने का नया दारोगा विकास कुमार बताते हुए 60 हजार रुपये स्कैनर के माध्यम से ट्रांसफर करने को कहा। सौरभ ने बताया कि उसके पास फिलहाल केवल 50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध थी। इस पर आरोपी ने कहा कि पहले 50 हजार रुपये भेज दो, बाकी 10 हजार थोड़ी देर बाद भेज देना।


सौरभ के अनुसार, युवक ने पैसे ट्रांसफर करवा लिए और कहा कि वह सामने के होटल से ठंडा लेकर आता है। इसी दौरान सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित द्वारा कई जगह आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद सौरभ ने मलयपुर थाना में आवेदन दिया, जहां से उसे साइबर थाना भेज दिया गया।


साइबर थाना में पीड़ित को पहले टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने को कहा गया। बताया गया कि टोल फ्री पर शिकायत दर्ज कराने के बाद कंप्लेंट नंबर के साथ आवेदन देने पर ही कार्रवाई संभव है। लेकिन कई घंटे के प्रयास के बावजूद अब तक टोल फ्री नंबर पर कॉल नहीं लग पाया है। इसी बीच, पीड़ित ने एसबीआई बैंक में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल ठगी की इस घटना को लेकर बाजार में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता