ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

JAMUI NEWS: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्कूल का किया निरीक्षण, मिड डे मील के मेनू को देख बोले..अंडा लिखा हुआ है..अंडा कहां गया?

JAMUI: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ शनिवार को जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया। पटना से सड़क मार्ग से अपर मुख्

JAMUI NEWS: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्कूल का किया निरीक्षण, मिड डे मील के मेनू को देख बोले..अंडा लिखा हुआ है..अंडा कहां गया?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ शनिवार को जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया। पटना से सड़क मार्ग से अपर मुख्य सचिव जमुई पहुंचे थे। इस दौरान अचानक झाझा के प्राथमिक विद्यालय औरैया एस स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गये। 


झाझा के औरैया स्थित एस स्कूल प्राथमिक विद्यालय में पहुंचने के बाद उन्होंने क्लास रूम में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की। वहां मौजूद शिक्षकों से उन्होंने पूछा कि एक बच्चे ने अपना नोटबुक नहीं निकाला है। क्या यहां ऐसे पढ़ाई होती है? उन्होंने पूछा कि किस क्लास के बच्चे हैं? तब टीचर ने बताया कि 5वीं कक्षा से लेकर 7वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने फिर पूछा कि क्या ये लोग एक ही क्लास रूम में पढ़ते हैं? तब टीचर ने कहा कि सर अभी अपग्रेड हुआ है जमीन विवाद के कारण स्कूल भवन नहीं बन पाया है। 


जिसके बाद अपर मुख्य सचिव ने बच्चों को दिये जाने वाले मिड डे मील का जायजा लिया। स्कूल के मीनू के अनुसार शुक्रवार को पुलाव,लाल चना का छोला और अंडा बच्चों को दिया जाता है। लेकिन आज अंडा गायब था। तब एस सिद्धार्थ ने पूछा कि ई पुलाव है क्या? मेनू में तो अंडा लिखा हुआ है। अंडा कहां गया? 


वहां मौजूद टीचर ने कहा कि दिवाली को लेकर बहुत सारे बच्चे अंडा नहीं खाते हैं इसलिए नहीं दिया गया है। फिर वो पुलाव और उसके साथ दिये जाने वाली सब्जी को मंगवाकर देखने लगे। स्कूल के निरीक्षण के बाद उन्होंने कई आवश्यक निर्देश वहां के प्रिसिंपल को दिया फिर अपर मुख्य सचिव पटना के लिए रवाना हो गये।   JAMUI NEWS: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्कूल का किया निरीक्षण, मिड डे मील के मेनू को देख बोले..अंडा लिखा हुआ है..अंडा कहां गया?JAMUI NEWS: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्कूल का किया निरीक्षण, मिड डे मील के मेनू को देख बोले..अंडा लिखा हुआ है..अंडा कहां गया?JAMUI NEWS: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्कूल का किया निरीक्षण, मिड डे मील के मेनू को देख बोले..अंडा लिखा हुआ है..अंडा कहां गया?

JAMUI NEWS: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्कूल का किया निरीक्षण, मिड डे मील के मेनू को देख बोले..अंडा लिखा हुआ है..अंडा कहां गया?

टैग्स