ब्रेकिंग
रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा

वोटिंग को लेकर जमुई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, डीएम और एसपी ने दिए कई निर्देश

JAMUI : बिहार विधानसभा के पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को जमुई जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और एसपी प्रमोद मंडल के नेतृत्व में मतदान को लेकर ईवीएम और वीवीपैट का

वोटिंग को लेकर जमुई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, डीएम और एसपी ने दिए कई निर्देश
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  बिहार विधानसभा के पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को जमुई जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और एसपी प्रमोद मंडल के नेतृत्व में मतदान को लेकर ईवीएम और वीवीपैट का वितरण किया गया. नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण इस जिले में मैदान को लेकर सुरक्षा व्यस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं.


जिले के जमुई चकाई सिकंदरा और झाझा विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन में प्रशासनिक कर्मियों ने सेन्ट्रल पारा मिलिट्री फोर्स को विभिन्न बूथों तक वीवीपैट पहुंचाने की जवाबदेही दी गई. सभी पीसीपी को निर्धारित तीन चार बूथों तक देर रात में ईवीएम पहुंचाने है. पीसीबी में दंडाधिकारी के साथ ही सुरक्षाकर्मी को भेजा गया. पीसीबी को सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर शहर के केकेएम कॉलेज में वितरण केंद्र बनाया गया.


जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में नक्सल प्रभावित बूथों का आंकलन कर उस इलाके में वाहनों के जरिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मियों को ईवीएम देकर रवाना किया गया. वहीं, इस दौरान पुरुष सुरक्षाकर्मियों के अलावा भारी तादाद में महिला सुरक्षा बल के जवान को भी मतदान के कार्य में लगाया गया हैं.  ताकि बूथों पर किसी प्रकार की कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े.


एसपी प्रमोद मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. साथ ही ईवीएम तथा वीवीपैट और मतदान कर्मियों को ले जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों को लगाया गया है. जो मतदान कर्मियों को भयमुक्त होकर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचा रहे है. साथ ही उन्हें कड़ी सुरक्षा भी दी जा रही है ताकि वह भयमुक्त होकर निष्पक्ष तरीके से मतदान करा सकें. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता