ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

पक्का घर नहीं बनने से नाराज मां-बेटी ने खाया जहर, दोनों की मौत

JAMUI : जिले के उझडीह गांव में मामूली विवाद में मां-बेटी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. मां-बेटी के शव को

पक्का घर नहीं बनने से नाराज मां-बेटी ने खाया जहर, दोनों की मौत
Anamika
2 मिनट

JAMUI :  जिले के उझडीह गांव में मामूली विवाद में मां-बेटी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया.  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

 मिली जानकारी के अनुसार  सदर थाना क्षेत्र के उझंडीह गांव निवासी राजेश पांडेय तथा उसके गोतिया सीताराम पांडेय के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद कई चला आ रहा था. जिसको लेकर वह अपने नए मकान का निर्माण नहीं कर पा रहे थे,  मिट्टी का घर होने के कारण उन लोगों को रहने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

 उसी बात को लेकर मां - बेटी के बीच विवाद हो गया और दोनों ने घर में रखें सल्फास की गोली  खा ली. इस बात की जानकारी मिलते ही  स्थानीय लोग दोनों को लेकर जमुई अस्पताल पहुंचे जहां दोनों की मौत हो गई. घर के मुखिया राजेंद्र पांडे ने बताया कि कई सालों से उसके गोतिया सीताराम पांडेय तथा प्रमोद पांडेय से विवाद चला आ रहा था, जिस कारण वह अपने घर का निर्माण नहीं कर पा रहे थे. मजबूरी में जैसे तैसे झोपड़ी नुमा घर में रहना कर गुजर-बसर कर रहे थे और इसी बात को लेकर हमेशा मां-बेटी और उसके बीच विवाद हो रहा था.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता