ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

ग्रामीणों ने खेत में घूमते प्रेमी-जोड़े को पकड़ा, परिवार की रजामंद के बाद दोनों का कराया निकाह

जमुई में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को साथ पकड़कर सामाजिक दबाव में उनका निकाह करा दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे गांव में चर्चा तेज है।

बिहार न्यूज
वीडियो वायरल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत आढ़ा इलाके से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को साथ में घूमते पकड़ लिया और सामाजिक दबाव के बीच उनका निकाह करा दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पूरे इलाके में इस निकाह की चर्चा हो रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, आढ़ा गांव निवासी स्वर्गीय नौशाद शाह की पुत्री मुनि परवीन और चंद्रदीप निवासी मोहम्मद इमरान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और वे अक्सर एक-दूसरे से मिलते भी थे। करीब एक महीने पहले दोनों परसा इलाके में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखे गए, जिसके बाद ग्रामीणों को उन पर शक हुआ।


ग्रामीणों ने दोनों को रोककर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद धीरे-धीरे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। गांव के बुजुर्गों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आपसी सहमति से दोनों का निकाह कराने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि एक हाफिज को बुलाकर मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया।


इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, और अपलोड कर दिया। जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में ग्रामीणों की मौजूदगी में निकाह की प्रक्रिया साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है, जिससे मामला शांत हो गया। हालांकि, इस पूरे प्रकरण को लेकर अब तक किसी भी पक्ष द्वारा स्थानीय थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल यह मामला सामाजिक परंपराओं, ग्रामीण हस्तक्षेप और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो के चलते लोग इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स