ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

जमीन देखने के बहाने बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को बुलाया, सुबह- सवेरे गोलियों से छलनी कर दी हत्या

LAKHISARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, अब अपराधी घर से बुलकार लोगों को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी जा रही है। इस

जमीन देखने के बहाने बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को बुलाया, सुबह- सवेरे गोलियों से छलनी कर दी हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, अब अपराधी घर से बुलकार लोगों को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी जा रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह - सबेरे अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। बदमाशों ने डीलर को घर से जमीन देखने के बहाने बुलाया था। डीलर के पहुंचने पर उसे मौत के घाट उतार दिया।


मिली जानकारी के अनुसार,  शहर के बाइपास रोड में बेखौफ अपराधियों ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर पवन सिंह की हत्या कर दी। मृतक मूल रूप से जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अलीनगर गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वे शहर के पुरानी बाजार में बड़ी पोखर मोहल्ला में रहते थे। पवन सिंह जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे।


बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पवन को फोन करके जमीन देखने के लिए बुलाया था। इसके बाद वे अपने एक पड़ोसी के साथ बाइपास रोड में बीएड कालेज के पास गए। इस दौरान उनके पड़ोसी शौच करने चले गए। पवन सिंह पैदल ही फोन लिए बदमाशों के बताए स्थान पर जाने के लिए आगे बढ़ गए। वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद चार की संख्या में रहे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनके पड़ोसी ने पवन सिंह को मोबाइल पर कॉल किया। पवन ने कॉल रिसीव कर पड़ोसी को गोली लगने की बात बताई।


वहीं, फ़ोन पर सुचना मिलने के बाद पड़ोसी भागे-भागे मौके पर पहुंचे तो देखा पवन सिंह लहूलुहान छटपटा रहे थे। पूछने पर बताया कि चार की संख्या में लोग थे लेकिन वे किसी को पहचान नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पड़ोसी एक अन्य व्यक्ति को साथ करके पवन सिंह को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी पंकज कुमार पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उधर लखीसराय थाने की पुलिस बाइपास रोड में सीसीटीवी को खंगाल रही है। इधर, मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।