ब्रेकिंग
बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

जलजमाव से अबतक नहीं मिला छुटकारा, लोगों ने वोट बहिष्कार का सुनाया फैसला

BEGUSARAI : बेगूसराय में जनप्रतिनिधि भले ही विकास के दावे करें, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल इसके उलट है. नगर निगम क्षेत्र की जनता नारकीय जीवन जीने को विवश है. लोग महीनों से जलजमा

जलजमाव से अबतक नहीं मिला छुटकारा, लोगों ने वोट बहिष्कार का सुनाया फैसला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में जनप्रतिनिधि भले ही विकास के दावे करें, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल इसके उलट है. नगर निगम क्षेत्र की जनता नारकीय जीवन जीने को विवश है. लोग महीनों से जलजमाव और गंदगी के बीच एक तरह से कैद होकर रह रहे हैं. स्थिति यह है कि जनता की पीड़ा कोई सुनने वाला नहीं है. जनप्रतिनिधि परेशान जनता को सिर्फ विकास के दावे की घूंट पिला रहे है और दूसरी तरफ जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है.


निगम क्षेत्र की घनी आबादी वाले वार्ड-21, 22 की जनता पिछले तीन महीनें से जलजमाव के बीच रहने को विवश है. नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा हुआ है. पानी से बदबू आता रहता है. जल निकासी का कोई साधन नहीं है. लोगों का कहना है कि कोई जनप्रतिनिधि उनलोगों की पीड़ा नहीं सुन रहा है. नेता सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय विधायक हों या नगर निगम के मेयर हों कोई भी व्यक्ति जनता का हाल जाने नहीं आता है. 


वहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि नेता सिर्फ वोट के समय वोट लेने के लिए आते हैं और जो वादा करते हैं, उस वादे पर खड़ा नहीं उतर पाते हैं. इसलिए इस बार सभी लोगों ने फैसला किया है कि सभी लोग वोट का बहिष्कार करेंगे. क्योंकि अपने वादे पर नेता खड़े नहीं उतरते हैं. फिर उनके वादे पर क्यों भरोसा करेंगे. इसलिए इस बार यहां की जनता मूड बना ली है कि वोट का बहिष्कार करेंगे. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता