ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना

महिला से 2.80 लाख कैश लूटने के दौरान बाइक सवार दो लुटेरों की बाइक दूसरी गाड़ी से टकरा गई और इस दौरान एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसे इतना पीटा कि अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। वही दूसरा साथी कैश के साथ फरार हो गया है।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे जहानाबाद जिले का है जहां बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने सारा पैसा हथियार के बल पर लूट लिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित घोसी बाजार का है जहां पंजाब नेशनल बैंक से 2 लाख 80 हजार रुपए निकासी के बाद महिला अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने सारा कैश लूट लिया। वही भागने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ लिया वहीं दूसरा बदमाश वहां से भागने में सफल हो गया। पकड़े गये लूटेरे की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।


 घायलावस्था में उसे घोसी थाने के हवाले किया गया। जिसके बाद घोसी थाने की पुलिस ने घायल लुटेरे को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि सुजातपुर गांव की एक महिला पंजाब नेशनल बैंक से 2 लाख 80 हजार रुपए निकाल कर पैसा को एक थैले में रखकर अपने घर जा रही थी। दोनों लुटेरे बैंक से ही रेकी कर रहे थे। 


जैसे ही बैंक के बाहर महिला निकली, दोनों ने पैसों से भरा थैला छीन लिया। भागने के दौरान मोटरसाइकिल दूसरी गाड़ी से टकरा गयी और  दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें एक लुटेरा गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं दूसरा लुटेरा भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। एक लुटेरा भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। 


जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल जहानाबाद सदर अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद पूछताछ कर उसके साथी के बारे में जानकारी ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता