ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जहानाबाद में दारोगा ने किया सुसाइड, घरेलू तनाव और कर्ज से परेशान होकर उठा लिया यह कदम

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक दारोगा परमेश्वर पासवान सुपौल जिले के रहने वाले थे और अभी तक की जांच में जो बातें सामने आई है कि वो काफी दिनों से घरेलू तनाव और कर्ज से परेशान थे।

BIHAR POLICE
दारोगा ने किया सुसाइड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां वाणावर थाने में तैनात दारोगा ने सुसाइड कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान सुपौल निवासी परमेश्वर पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से वो घरेलू तनाव और कर्ज से परेशान थे। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इन्हीं कारणों से दारोगा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 


मृतक वाणावर पर्यटक थाने में तैनान था। दारोगा परमेश्वर पासवान ने अपने कमरे में लगे पंखे में रस्सी बांधकर फाँसी लगा ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी थाने पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिये। फिलहाल पुलिस की टीम घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। किस वजह से दारोगा परमेश्वर पासवान ने यह कदम उठाया इसका पता लगाने में पुलिस लगी है। हालांकि कि इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक दारोगा परमेश्वर पासवान सुपौल जिले के रहने वाले थे और अभी तक की जांच में  जो बातें सामने आई है उसमें यह काफी दिनों से घरेलू तनाव और कर्ज में जी रहे थे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि इन्हीं सब कारणों की वजह से इन्होंने सुसाइड किया हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता