ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bihar News: जहानाबाद में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत, इस वजह से गई जान

Bihar News: काको थाना में पदस्थापित एएसआई कुणाल महलदार की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनके परिजनों के आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

Bihar News
ASI कुणाल महलदार
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद जिले के काको थाना में पदस्थापित एएसआई कुणाल महलदार की मौत हो गई है, मृतक एएसआई पिछले कुछ समय से तपेदिक (टीबी) की बीमारी से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह तबीयत बिगड़ने से वे अचानक गिरकर बेहोश हो गए। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल सीएचसी काको ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



मृतक कुणाल महलदार मूल रूप से भागलपुर जिले के मथुरापुर गाँव के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। पिछले साल फरवरी में काको थाना में उन्होंने योगदान दिया था और डायल 112 में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनका परिवार बिहारशरीफ में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है व रो-रोकर उनका बुरा हाल है।


इस मामले में घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया की काको थाने में पदस्थापित एक एएसआई की मौत हुई है. कई महीनो से वह बीमारी से ग्रसित थे, जिसके कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई, घटना की सूचना परिवारजनों को दिया गया है, उन सभी के यहां आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी और शव के पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें