ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार: अपने गाने से वायरल होने वाले डीएम का दिखा अनोखा अंदाज़, झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे

JEHANABAD: जहानाबाद जिले का आज 36वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर जिले को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। लेकिन, इसी बीच जिले से जो तस्वीर सामने आई है, वो बेहद दिलचस्प है। स्थापना दि

बिहार: अपने गाने से वायरल होने वाले डीएम का दिखा अनोखा अंदाज़, झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले का आज 36वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर जिले को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। लेकिन, इसी बीच जिले से जो तस्वीर सामने आई है, वो बेहद दिलचस्प है। स्थापना दिवस पर जिले के डीएम खुद सड़कों पर झाड़ू लगाते दिख रहे है। इससे पहले आपने डीएम को मधुर आवाज़ में गाना भी गाते सुना होगा। लेकिन आज उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर ये साबित कर दिया कि वे ज़मीन से जुड़े हुए इंसान हैं और अपने काम को निष्ठा से करते हैं। 



जिले में आज सुबह से ही कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृक्षारोपण, साफ सफाई, रंगोली पेंटिंग जैसे तमाम कार्यक्रम शामिल हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के सभी सरकारी कार्यालयों को सजाया गया है। 



वहीं, जहानाबाद डीएम रिची पाण्डेय ने स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सड़कों पर खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छ शहर सुंदर शहर का परिचय दिया है। इस कार्यक्रम में डीएम समेत डीडीसी परितोष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार समेत तमाम बड़े अधिकारियों ने भी डीएम के साथ-साथ स्वच्छ शहर अभियान के तहत झाड़ू लगाकर शहर की सड़कों की साफ सफाई की।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता