ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

जगतानंद सिंह बोले- बलात्कार के आरोपी अरुण यादव और राजबल्लभ यादव नहीं हैं आरजेडी में

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने कहा है कि राजद में वैसा कोई व्यक्ति पार्टी का सदस्य नही हो सकता जिसके ऊपर रेप जैसे गंभीर आरोप हो। उन्होनें कहा कि बलात्कार के आरोपी अरुण यादव

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने कहा है कि राजद में वैसा कोई व्यक्ति पार्टी का सदस्य नही हो सकता जिसके ऊपर रेप जैसे गंभीर आरोप हो।  उन्होनें कहा कि बलात्कार के आरोपी अरुण यादव और राजबल्लभ यादव को पार्टी से निकाला जा चुका है।



प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि पार्टी के अंदर वैसे लोगो के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होनें कहा कि आरोप लगने के बाद ही आरजेडी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब उनके पार्टी मेंबर होने का सवाल ही नहीं उठता हैं। उन्होनें कहा कि अब उनकी पार्टी के अंदर इंट्री इसी कीमत कर हो सकती है जबकि वे निर्दोष साबित हों।


निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा के बीच बार-बार आरजेडी पर रेप के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगता रहा है। पार्टी के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव जहां रेप के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं वहीं जेल में रहते हुए भी उनपर पार्टी में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं वहीं वर्तमान में आरजेडी विधायक अरुण यादव पर रेप का गंभीर आरोप लगा है और वे फरार चल रहे हैं।


टैग्स