ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार : इस दूल्हे की अजब कहानी, ना दुल्हन मिली ना प्यार...पहुंच गया थाना

DARBHANGA : घर में मंगल गीत गूंज रहे थे और बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन की प्रेमिका पहुंच गई और मामला बिगड़ गया. दुल्हन की घर पहुंचने से पहले दूल्हा था

बिहार : इस दूल्हे की अजब कहानी, ना दुल्हन मिली ना प्यार...पहुंच गया थाना
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA : घर में मंगल गीत गूंज रहे थे और बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन की प्रेमिका पहुंच गई और मामला बिगड़ गया. दुल्हन की घर पहुंचने से पहले दूल्हा थाना पहुंच गया. 

मामला दरभंगा के मनीगाछी थाने इलाके की है, जहां एक प्रेम प्रसंग की अजीब कहानी सामने आई है. दूल्हा सजधज कर शादी करने जाने के लिए तैयार था, लेकिन ऐन वक्त पर कोलकाता से दरभंगा उसकी प्रेमिका पहुंच गई और मामला पुलिस में पहुंचा. लड़की ने बताया  कि दोनों के बीच पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

लेकिन लड़के ने उसे अंधेरे में रखा और परिवार वालों की मर्जी से शादी करने का फैसला लिया. प्रेमिका को बिना बताए कहीं और शादी करने वाला था, पर प्रेमिका को पता चल गया और वह लड़के के घर पहुंच गई. पहले तो उसे लोगों ने समझाने की कोशिश की पर वह नहीं मानी तो मामला पुलिस में पहुंचा. जैसे ही इसकी जानकारी लड़की वालों को मिली, उन्होंने शादी तोड़ ली और उसी मंडप में अपनी लड़की की शादी दूसरे लड़के से करवा दी.

इधर प्रेमिका ने  स्थानीय थाना सहित पुलिस महकमे के आला अधाकियों को फोन कर मदद मांगी. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के घर पह पहुंची. लड़का-लड़की दोनों को थाने ले गई और समझाने में जुटी है. वहीं खबर मिलने तक दोनों के बीच समझौता नहीं हो सका था.