ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’

सहरसा के विधायक IP गुप्ता लुंगी, हाफ शर्ट और हवाई चप्पल पहनकर जमुई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। चीनी की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने पीएम मोदी, श्रवण कुमार और विजय कुमार सिन्हा पर तंज कसा।

बिहार न्यूज
मंत्री विजय सिन्हा और श्रवण कुमार पर भी साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI:इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के सुप्रीमो और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (IP GUPTA)शनिवार को जमुई परिसदन में अलग अंदाज में नजर आए। लुंगी, हाफ शर्ट और हवाई चप्पल पहनकर वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंच गये। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रात में मोदी जी मेरे सपने में आए थे। आईपी गुप्ता ने देशभर में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। वही बिहार के मंत्री श्रवण कुमार और विजय कुमार सिन्हा को भी आड़े हाथों लिया। 


बता दें कि सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता मूल रूप से जमुई जिले के पतौना गांव के रहने वाले हैं। जमुई में अचानक उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला लिया और कहने लगे कि बीती रात मोदी जी उनके सपने में आए थे। उन्होंने दावा कि सपने में आकर पीएम मोदी ने उनसे चीनी की बढ़ती कीमतों पर बातचीत की। 


आईपी गुप्ता ने व्यंग्य करते हुए कहा कि सपने में मोदी जी ने कहा कि चीनी की कीमत बढ़ाकर 70-75 रुपये कर दी गई है, जिससे देश का राजस्व बढ़ेगा और गरीब कमजोर होगा। विधायक ने इसे प्रधानमंत्री की नीतियों पर तंज के तौर पर पेश किया।


उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने सपने में प्रधानमंत्री से चीनी की कीमत बढ़ाने का कारण पूछा। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और AI के जरिए लोगों को यह समझाने की बात कही कि देश में बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और इसलिए उन्हें चीनी नहीं खानी चाहिए।


श्रवण कुमार और विजय सिन्हा पर भी साधा निशाना

आईपी गुप्ता ने बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी निशाना साधा। उन्होंने श्रवण कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते और वह मंत्री जैसे भी नहीं लगते।


वहीं, विजय कुमार सिन्हा को उन्होंने जिम्मेदार राजनेता बताया। विधायक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि विजय सिन्हा ने ऐसा बयान क्यों दिया। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा के बयान से वह व्यथित थे और इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने में आए।


चीनी की कीमत पर मंत्रियों के बयान से बढ़ा विवाद

दरअसल, चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि चीनी खाने से डायबिटीज होती है, इसलिए चीनी के दाम बढ़ने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि अगर चीनी की कीमत बढ़ती है तो इससे किसानों को फायदा होगा और किसानों को फायदा मिलने पर उन्हें खुशी होगी। इन्हीं बयानों को लेकर विधायक आईपी गुप्ता ने सरकार और केंद्र की नीतियों पर व्यंग्य किया। उनका लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।