ब्रेकिंग
डेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्की

बांका में इंटर की छात्रा से गैंगरेप: उप मुखिया सहित दो मनचलों को पुलिस ने दबोचा, अन्य आरोपी अभी भी फरार

इंटर परीक्षा का रजिस्ट्रेशन कराने गई छात्रा जब स्कूल से घर लौट रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठे मनचलों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए सभी मौके से फरार हो गये।

BIHAR POLICE
गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बिहार के बांका जिले में इंटर की छात्रा के साथ उप मुखिया ने गैंगरेप किया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अन्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस का दावा है कि अन्य अपराधियों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


घटना बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र का है जहां इंटर की छात्रा के साथ मनचलों ने गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गये। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई थी लेकिन पुलिस को इस मामले में आज सफलता मिली। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम मंडल, इलाके के मुखिया के चचेरे भाई छोटू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। 


जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़रिया पंचायत के उप मुखिया गौतम मंडल और मुखिया के चचेरे भाई छोटू को धर दबोचा है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि अन्य अपराधी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। इसके लिए छापेमारी की जा रही है। 


बता दें कि इंटर की छात्रा शुक्रवार को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पड़रिया विद्यालय गई थी। रजिस्ट्रेशन का काम अधूरा रहने पर ममेरी बहन के साथ ननिहाल चली गई। शनिवार को विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जब वो वापस लौट रही थी तभी रास्ते में नहर किनारे पहले से घात लगाए बैठे उपमुखिया गौतम मंडल, मुखिया का चचेरा भाई छोटू कुमार सहित अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। फिर सुनसान स्थानों पर ले जाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 


किसी तरह लड़खड़ाती छात्रा देर रात घर पहुंची। जिसके बाद परिजनों को इस बात की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे जहां थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमुखिया गौतम और छोटू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपमुखिया ने अपना जुर्म कबूला है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता