ब्रेकिंग
वैशाली में रहस्यमयी वारदात: युवक की मौत, युवती घायल, हथियार गायबबंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान: पहले चरण में 91% से ज्यादा वोटिंग, तमिलनाडु में 84%पटना में डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में PMCH एडमिटबिहार में 26 से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनीवर्दी में रील बनाने वाले 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सबसे ज्यादा इस जिले के बनाते हैं वीडियोवैशाली में रहस्यमयी वारदात: युवक की मौत, युवती घायल, हथियार गायबबंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान: पहले चरण में 91% से ज्यादा वोटिंग, तमिलनाडु में 84%पटना में डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में PMCH एडमिटबिहार में 26 से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनीवर्दी में रील बनाने वाले 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सबसे ज्यादा इस जिले के बनाते हैं वीडियो

गर्मी की छुट्टियों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला: 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का ऐलान किया है। उधना, समस्तीपुर, मधुबनी, मालदा, गांधीधाम, आसनसोल और दानकुनी रूट पर ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

बिहार न्यूज
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

HAJIPUR: कुछ दिनों में गर्मी की छुट्टी होने वाली है। इसे लेकर रेलवे पूरी व्यवस्था करने में जुटी है। इस दौरान यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ेंगी जिसे देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है। । इसी कड़ी में 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला रेलवे ने लिया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।  


1.    गाड़ी संख्या 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल  24, 25, 27, 28, 29 एवं 30 अप्रैल, 2026 को उधना से 05.30 बजे खुलकर अगले दिन  08.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पाटलिपुत्र, 13.25 बजे हाजीपुर, 14.40 बजे मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 16.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल   25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल एवं 01 मई, 2026 को समस्तीपुर से 19.00 बजे खुलकर 20.30 बजे मुजफ्फरपुर, 21.35 बजे हाजीपुर, 23.15 बजे पाटलिपुत्र एवं अगले दिन 04.45 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.45 बजे उधना पहुंचेगी । 


2.    गाड़ी संख्या 09167/09168 उधना-मधुबनी-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पटना-मोकामा- बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 09167 उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल  26.04.2026 (रविवार) को उधना से 05.30 बजे खुलकर सोमवार को 08.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पटना, 14.25 बजे बरौनी, 15.50 बजे समस्तीपुर एवं 17.15 बजे दरभंगा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे मधुबनी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09168 मधुबनी-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को मधुबनी से 22.00 बजे खुलकर 23.20 बजे दरभंगा, मंगलवार को 01.00 बजे समस्तीपुर, 02.40 बजे बरौनी, 05.00 बजे पटना, 09.30 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 11.35 बजे उधना पहुंचेगी । 


3.    गाड़ी संख्या 09063/09064 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल (डीडीयू-पटना-किउल-भागलपुर के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 09063 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को उधना से 20.15 बजे खुलकर बुधवार को 00.35 बजे डीडीयू, 03.40 बजे पटना, 05.50 बजे किउल, 08.10 बजे भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09064 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 29.04.2026 (बुधवार) को मालदा टाउन से 17.35 बजे खुलकर गुरूवार को 03.45 बजे पटना, 08.00 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शुक्रवार को 10.00 बजे उधना पहुंचेगी । 


4.    गाड़ी संख्या 09013/09014 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल (डीडीयू-पटना-किउल-भागलपुर के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 09013 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 28.04.2026 (मंगलवार) को उधना से 14.30 बजे खुलकर बुधवार को 16.30 बजे डीडीयू, 19.45 बजे पटना, 21.40 बजे किउल, गुरूवार को  00.05 बजे भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 05.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी ।   वापसी में गाड़ी संख्या 09014 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 30.04.2026 (गुरूवार) को मालदा टाउन से 08.10 बजे खुलकर 17.00 बजे पटना, 21.10 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शुक्रवार को 23.45 बजे उधना पहुंचेगी.


5.    गाड़ी संख्या 09463/09464 गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल (डीडीयू-पटना-किउल -भागलपुर के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09463 गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल 25.04.2026 (शनिवार) को गांधीधाम से 12.30 बजे खुलकर रविवार को 19.35 बजे डीडीयू, 23.45 बजे पटना, सोमवार को 01.35 बजे किउल, 03.30 बजे भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 09.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09464 मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को मालदा टाउन से 17.35 बजे खुलकर मंगलवार को 04.05 बजे पटना, 08.30 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 15.30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी । 


6.    गाड़ी संख्या 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल (डीडीयू-गया-कोडरमा-धनबाद के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 29.04.2026 (बुधवार) को साबरमती से 22.55 बजे खुलकर शुक्रवार को 03.50 बजे डीडीयू, 07.30 बजे गया,  09.00 बजे कोडरमा,  11.15 बजे धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 14.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल 01.05.2026 (शुक्रवार) को आसनसोल से 16.15 बजे खुलकर 17.50 बजे धनबाद, 19.30 बजे कोडरमा, 21.30 बजे गया, शनिवार को 01.10 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी । 


7.    गाड़ी संख्या 04250/04249 सुलतानपुर-दानकुनी- सुलतानपुर स्पेशल (डीडीयू-गया-कोडरमा- धनबाद-आसनसोल के रास्ते ): गाड़ी संख्या 04250 सुलतानपुर-दानकुनी स्पेशल 24.04.2026 (शुक्रवार) को सुलतानपुर से 04.45 बजे खुलकर 10.20 बजे डीडीयू, 13.40 बजे गया, 15.03 बजे कोडरमा, 17.20 बजे धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 22.00 बजे दानकुनी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04249 दानकुनी- सुलतानपुर स्पेशल 25.04.2026 (शनिवार) को दानकुनी से 00.30 बजे खुलकर 05.35 बजे धनबाद, 07.46 बजे कोडरमा, 09.20 बजे गया, 13.00 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 16.30 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें