ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित स्कूल बस ने पटना में तैनात स्पेशल ब्रांच के दारोगा को रौंदा, अस्पताल जाने के दौरान मौतमां की डांट से आहत नाबालिग लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहरामबिहार में मवेशियों की संख्या घटी, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा लक्ष्य; दूध उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देशCBSE ने मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में दी मान्यता, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभारवायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकबिहार में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित स्कूल बस ने पटना में तैनात स्पेशल ब्रांच के दारोगा को रौंदा, अस्पताल जाने के दौरान मौतमां की डांट से आहत नाबालिग लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहरामबिहार में मवेशियों की संख्या घटी, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा लक्ष्य; दूध उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देशCBSE ने मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में दी मान्यता, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभारवायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Bihar News : अब पोस्ट ऑफिस से होगी कमाई! बिहार में लॉन्च हुई नई फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0, अब COD पार्सल से मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार में डाक विभाग ने न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 लागू करने का फैसला लिया है। अब फ्रेंचाइजी को COD पार्सल, डिजिटल भुगतान, मोबाइल ऐप और रोजाना कमीशन जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Bihar News : अब पोस्ट ऑफिस से होगी कमाई! बिहार में लॉन्च हुई नई फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0, अब COD पार्सल से मिलेगा बड़ा फायदा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : डाक सेवाओं के विस्तार और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने बिहार में न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 लागू करने का फैसला किया है। इस नई योजना के तहत डाक फ्रेंचाइजी को पहले की तुलना में अधिक सुविधाएं, आधुनिक तकनीकी व्यवस्था और बेहतर कमाई के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डाक सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।


रेल डाक सेवा, पीटी मंडल, पटना के प्रवर अधीक्षक राजदेव प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि नई फ्रेंचाइजी स्कीम को एपीटी 2.0 प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इससे फ्रेंचाइजी संचालन पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के इस्तेमाल से ग्राहकों को तेज और बेहतर सेवाएं मिलेंगी, वहीं फ्रेंचाइजी संचालकों को भी कामकाज में आसानी होगी।


राजदेव प्रसाद ने बताया कि पुरानी फ्रेंचाइजी योजना में केवल घरेलू पंजीकृत डाक लेखों की बुकिंग की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब नई फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 के तहत सभी प्रकार के डाक लेख, पार्सल और कैश ऑन डिलीवरी (COD) पार्सलों की बुकिंग एवं डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे छोटे व्यवसायियों, ऑनलाइन सामान बेचने वालों और आम ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलेगा।


नई योजना के तहत केवल एक मॉडल पर निर्भर रहने के बजाय कई प्रकार के फ्रेंचाइजी मॉडल लागू किए जाएंगे। इनमें पार्सल पिकअप, बुकिंग और डिलीवरी जैसी सेवाएं भी शामिल होंगी। डाक विभाग का उद्देश्य है कि लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलें।


तकनीकी व्यवस्था को भी पूरी तरह आधुनिक बनाया जा रहा है। अब तक फ्रेंचाइजी कार्य मेघदूत स्टैंडअलोन सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित होता था, लेकिन नई योजना में मोबाइल एप और डेस्कटॉप सेल्फ सर्विस पोर्टल की सुविधा दी जाएगी। इससे फ्रेंचाइजी संचालक अपने काम को कहीं से भी आसानी से संचालित कर सकेंगे।


इसके अलावा डाक शुल्क भुगतान के लिए वॉलेट सुविधा और सीधे बैंकिंग चैनल इंटीग्रेशन की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे भुगतान प्रक्रिया पहले से अधिक आसान, सुरक्षित और तेज हो जाएगी। ग्राहकों को डिजिटल भुगतान का विकल्प मिलेगा और नकद लेनदेन की परेशानी कम होगी।


नई स्कीम में कमीशन भुगतान प्रणाली को भी पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। अब सिस्टम जनरेटेड इनवॉइसिंग की सुविधा उपलब्ध होगी और फ्रेंचाइजी संचालकों को प्रतिदिन अग्रिम कमीशन भुगतान किया जाएगा। इससे फ्रेंचाइजी चलाने वालों को आर्थिक रूप से अधिक सुविधा मिलेगी और उन्हें भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डाक विभाग ने शिकायत निवारण के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। सेल्फ सर्विस पोर्टल में अलग से शिकायत दर्ज कराने और उसके त्वरित समाधान की सुविधा दी जाएगी। इससे ग्राहकों और फ्रेंचाइजी संचालकों दोनों को राहत मिलेगी।


न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 के लिए आवेदन पत्र प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा, पीटी मंडल, पटना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक लोग ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। डाक विभाग को उम्मीद है कि नई योजना से बिहार में डाक सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।