ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीएम नीतीश ने की हाई लेबल मीटिंग, सेना और रेलवे अधिकारी भी रहे मौजूद

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया में अधिकारियों के साथ हाई लेबल बैठक की है. इस बैठक में सेना के अधिकारी से लेकर रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे.

India-Pakistan Tension
सीएम की उच्चस्तरीय बैठक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है। खासकर सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूर्णिया पहुंचे और सुरक्षा से जुड़ी तमाम तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एक हाई लेबल बैठक भी की है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक में सेना के अधिकारी, सभी सीमावर्ती जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं।


बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के उत्पन्न होने के बाद बिहार सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया है। मुख्य रूप से सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर चौकसी के साथ साथ सात विषयों पर विशेष फोकस है। भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता