ब्रेकिंग
भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल

IGIMS की परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक की जांच शुरू, डायरेक्टर को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

पटना के आईजीआईएमएस में एमबीबीएस और पीजी परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट जल्द ही संस्थान के निदेशक को सौंपी जाएगी।

बिहार न्यूज
जांच कमिटी का गठन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में एमबीबीएस व पीजी परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को संस्थान ने काफी गंभीरता से लिया है। 


परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के लिए आईजीआईएमएस की शैक्षणिक संकाय के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ओम कुमार की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन कर दिया गया है। इस जांच समिति का गठन संस्थान के निदेशक द्वारा किया गया है। 


आईजीआईएमएस के उप निदेशक प्रो. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि यह जांच समिति परीक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जांच समिति द्वारा अपना जांच प्रतिवेदन जल्द ही संस्थान के निदेशक को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान के मुख्य प्रवक्ता के पद हुआ प्रशासनिक बदलाव प्रेस मीडिया के साथ जानकारियों को नियमानुसार साझा करने के लिए किया गया है।

टैग्स