ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

हाइवा की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत, मचा हड़कंप

JAMUI: बड़ी खबर बिहार के जमुई से आ रही है, जहां हाइवा की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना झाझा इलाके के धमना चौक के पास की ह

हाइवा की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत, मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

JAMUI: बड़ी खबर बिहार के जमुई से आ रही है, जहां हाइवा की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना झाझा इलाके के धमना चौक के पास की है, जहां भीषण सड़क हादसे की चपेट में एक मां-बेटे आ गए। 


बताया जा रहा है कि मां और बेटे सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित हाइवा ने दोनों को राउंड दिया। घटना के बाद दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, लोगों में हड़कंप मच गया है। यह घटना जमुई के झाझा इलाके के धमना चौक की है। 


बिहार में सड़क दुर्घटना की संख्या बढ़ती जा रही है। बांका जिले में भी भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बनगांवा गांव के पास की है। यहां तेज गति से आ रही ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


इसके अलावा मोतिहारी-NH-27 कोटवा के वृति टोला में 2 बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका मुजफ्फरपुर के बरुराज की रहने वाली थी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

टैग्स