ब्रेकिंग
2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंतापहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंतापहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर

हाजीपुर में भीषण जलजमाव से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा, गाड़ियों की लग गई लंबी कतार

हाजीपुर के चौहट्टा जदुआ मुख्य मार्ग पर जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर आगजनी की। कई घंटे तक सड़क जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया।

Bihar
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर के चौहट्टा जदुआ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क पर आगजनी कर घंटो जाम कर दिया। इलाके में जल जमाव की समस्या से परेशान होकर लोग आज सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना है कि इलाके में भीषण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है लेकिन अभी तक बारिश के पानी को निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी। 


माणिक कॉम्पलेक्स के पास लंबे समय से घरों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों को दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।


बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए नाला तक नहीं बनाया गया है। स्थानीय प्रतिनिधि और जिला प्रशासन इस समस्या को हल करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन, जिला पार्षद चेयरमैन, वार्ड पार्षद, नगर परिषद और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। 


हाजीपुर-महनार मार्ग पर चौहट्टा के पास  हंगामा और प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोड जाम की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोगों को शांत कराने और यातायात बहाल करने में लगी है वही लोग जलजमाव की समस्या का समाधान निकालने की मांग पर अड़े हैं। इस दौरान पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया।

हाजीपुर से मुन्ना खान की रिपोर्ट