ब्रेकिंग
3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

पटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित, दैनिक कर्मियों की सेवा जारी रहेगी

PATNA : कोरोना संकट के बीच सरकार के लिए एक राहत की खबर है। आज यानी 17 मार्च से शुरू होने वाले नगर निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित हो गई है। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच सरकार के लिए एक राहत की खबर है। आज यानी 17 मार्च से शुरू होने वाले नगर निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित हो गई है। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति और नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। 


पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, संयोजक रामरतन प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष नंद किशोर दास और सहसंयोजक मंगल पासवान ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए हड़ताल को स्थगित करने का ऐलान किया है, सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर के कार्यालय में सरकार और निगम कर्मियों के बीच वार्ता हुई थी जिसके बाद दैनिक कर्मियों की सेवा लिए जाने पर पूर्व की स्थिति बनाए रखने की सहमति बनी सरकार के इस फैसले के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया,


समन्वय समिति के नेताओं ने कहा है कि निगम में कार्यरत लगभग 4000 से ज्यादा दैनिक मजदूरों की सेवा को नियमित किए जाने और उन्हें अन्य तरह की सरकारी सेवाओं का लाभ दिए जाने को लेकर द्विपक्षीय समझौते में सहमति वाले बिंदुओं पर सरकार अमल करे डीएम कर्मियों के संगठन का कहना है कि अगर सरकार इस पर आगे सही प्रस्तावित आंदोलन चलाया जाएगा लेकिन फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है,