ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बक्सर : खैनी खाने और ताश खेलने गए थे बाहर, घर में ले आए कोरोना

BUXAR : बिहार में कोरोना की सुनामी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को बिहार में रिकॉर्ड 53 पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 223 हो गई. बक्सर के डुमंराव के एक गांव

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

BUXAR : बिहार में कोरोना की सुनामी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को बिहार में रिकॉर्ड 53 पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 223 हो गई. बक्सर के डुमंराव के एक गांव में भी कोरोन संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है, जिसके बाद से कई खुलासे सामने आए हैं. 

डुमराव के एक गांव में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 हो जाने के बाद यह पता चला कि इसमें से कई लोग खैनी खाने और ताश खेलने के दौरान कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं. जिसमें धोबी, किराना किराना दुकानदार से लेकर 14 माह तक का  बच्चा शामिल है. बताया जाता है कि इस गांव में 30 मार्च को आसनसोल से 3 लोग आए थे. लेकिन ना ही खुद लोगों ने और ना ही आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी. 14 अप्रैल को इसकी जानकारी प्रशासन को मिलती है. इसके बाद तीनों को कोरोना जांच के लिए भेजा जाता है. जिसमें से एक वृद्ध और एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है. इसके बाद प्रशासन दोनों की चेन तलाशने में जुट जाती है इसके बाद एक-एक कर 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 


संक्रमित युवक था दोस्त उसकी पत्नी और उसके बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. यह युवक संक्रमित युवक के साथ खैनी खाने के दौरान संक्रमित हुआ हैं. बताया जाता है कि संक्रमित युवक आसनसोल से आने के बाद गांव के लोगों के साथ बैठकर ताश खेलता था . शुक्रवार की  शाम होते-होते पता चला कि  इन लोगों के साथ गांव के चबूतरे पर ताश खेलने वाला  कुछ युवक भी संक्रमण की चपेट में आ गए है. इसमें एक किराना दुकानदार से लेकर धोबी तक शामिल है. इनसे जुड़े अधिकतर लोगों का सैंपल पहले ही लिया जा चुका है, इसके बाद अब शनिवार को आने वाली 104 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार प्रशासन कर रहा है

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें