ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

गुस्से का शिकार हुए आरजेडी विधायक, चुनाव जीतने के बाद हो गए थे गायब

SITAMARHI : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनावी सरगर्मी के बीच नेताओं को भी जनता की नाराज का भी शिकार होना पड़ रहा है. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां आरज

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनावी सरगर्मी के बीच नेताओं को भी जनता की नाराज का भी शिकार होना पड़ रहा है. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां आरजेडी विधायक को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे राजद विधायक को घेरकर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की.


मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के राधाउर गांव का है. जहां जहां अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी दिनों के बाद पहुंचे आरजेडी के विधायक अबू दोजाना को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. विधानसभा क्षेत्र में चुनाव नजदीक आते बहुत दिनों के बाद विधायक को देखने से लोग उग्र हो गए और विधायक अबू दोजाना का विरोध करने लगे.


दरअसल विधायक अबू दोजाना एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. जैसे ही विधायक का काफिला गांव में पहुंचा लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि विधायक 5 वर्षों में क्षेत्र में कभी नहीं दिखे. किसी भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ. टूटी हुए सड़क का मरम्मत तक नहीं. इतने दिनों तक विधायक क्षेत्र में कहीं नहीं दिखे. चुनाव आते ही वे सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे हैं.


लोगों का आरोप था कि सड़क एक भी नहीं बना और सिर्फ शिलान्यास करने विधायक जी पहुंचते हैं. इन सब बातों को लेकर लोगों में आक्रोश था और कई घंटों तक विधायक को घेरकर लोग विरोध करते रहे. हालांकि बाद में स्थानीय मुखिया के पहल के बाद विधायक को मुक्त कर दिया दिया.  विधायक अबू दोजाना का हमेशा विवादों से वास्ता रहा है. अभी कुछ दिनों पहले भी विधायक ने फेसबुक पर पिछले वर्ष बाढ़ में भ्रमण करते एक वीडियो पोस्ट कर इस वर्ष का बताया था, इस मामले में भी विधायक अबू दोजाना की भारी किरकिरी हुई थी.


राजद विधायक अबू दोजाना ने बताया कि जनता के बीच कोई नाराजगी नहीं है. वह लगातार अपने क्षेत्र के विकास के बारे में सोचते रहते हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्रामीणों इलाकों में भी काफी विकास किया है. नए सड़क की मांग कई दिनों से की जा रही थी. जिसके शिलान्यास के लिए वह गए हुए थे. इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता